{"_id":"62b74bdb43e19806c0100729","slug":"crime-mahoba-news-knp7042850131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर का डाला गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर का डाला गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन
मृतक राजकुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। पहरा मोड़ स्थित दुकान में बैल्डिंग करते समय डंपर का डाला गिरने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आंबेडकर नगर निवासी राजकुमार (16) पहरा मोड़ स्थित बैल्डिंग की दुकान में काम करता था। शनिवार को वह प्रतिदिन की तरह दुकान गया था। दोपहर के समय बैल्डिंग करते समय डंपर का डाला गिर गया। इससे राजकुमार नीचे दब गया। दुकान मालिक व अन्य लोगों के सहयोग से उसे डाला के नीचे से निकालकर सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई धर्मेंद्र ने दुकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके पिता की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से पांचों भाई अलग-अलग काम करके परिवार चला रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुकानदार की लापरवाही के चलते घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।