फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

डंपर का डाला गिरने से किशोर की मौत

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक राजकुमार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। पहरा मोड़ स्थित दुकान में बैल्डिंग करते समय डंपर का डाला गिरने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर निवासी राजकुमार (16) पहरा मोड़ स्थित बैल्डिंग की दुकान में काम करता था। शनिवार को वह प्रतिदिन की तरह दुकान गया था। दोपहर के समय बैल्डिंग करते समय डंपर का डाला गिर गया। इससे राजकुमार नीचे दब गया। दुकान मालिक व अन्य लोगों के सहयोग से उसे डाला के नीचे से निकालकर सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने दुकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके पिता की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से पांचों भाई अलग-अलग काम करके परिवार चला रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दुकानदार की लापरवाही के चलते घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed