फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बैंक में हंगामा करने पर हटाए गए फील्ड ऑफीसर

Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बेलाताल (महोबा)। भारतीय स्टेट बैंक शाखा जैतपुर में फील्ड ऑफीसर को उपभोक्ताओं से अभद्रता व गाली-गलौज करना महंगा पड़ गया। एसबीआई बांदा के आरएम ने फील्ड ऑफीसर को हटाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसबीआई जैतपुर में तैनात फील्ड ऑफीसर अनुराग त्रिपाठी ने 20 जून को बैंक में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान एटीएम व बैंक में लेनदेन कर रहे उपभोक्ताओं से अभद्रता व गाली-गलौज की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड ऑफीसर को एटीएम केंद्र से बाहर निकाल मामला शांत कराया था। मंगरौलकलां निवासी उपभोक्ता रविंद्र कुमार ने चौकी बेलाताल में तहरीर देकर फील्ड ऑफीसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

बैंक के फील्ड ऑफीसर द्वारा ग्राहकों से अभद्रता व गाली-गलौज किए जाने के मामले को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार के आदेश पर फील्ड ऑफीसर को बैंक से हटा दिया गया है। शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed