{"_id":"62b358c31c366b6488542e97","slug":"crime-mahoba-news-knp703755453","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रिंस का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नैगवां गांव स्थित तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई डूब गए। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरे का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
नैगवां गांव निवासी राजेश की पुत्री पूजा की मंगलवार को शादी हुई थी। बुधवार की सुबह पूजा की विदा होने के बाद राजेश के भाई हरि सिंह का पुत्र सुमित (08) अपने चचेरे भाई बीजा नगर रोड निवासी प्रिंस उर्फ भोला (11) के साथ तालाब में नहाने चला गया। तालाब में गहराई अधिक होने से दोनों पानी में डूब गए। तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे चाचा बालकिशन ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे सुमित व प्रिंस को बाहर निकाला। परिजन सुमित व प्रिंस को जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस का इलाज चल रहा है। दो भाईयों में सुमित बड़ा था। भाई की मौत से छोटे भाई गुन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरि सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। दोनों बच्चे बिना बताए घर से निकल गए थे।