{"_id":"62a0df942dab576ba4332ac7","slug":"crime-mahoba-news-knp7013291156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे चले, पथराव, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे चले, पथराव, छह घायल
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाने शिकायत करने पहुंचे एक पक्ष के घायल।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर/बेलाताल। बछेछरकलां गांव में ट्रैक्टर से एक ग्रामीण का मकान गिराने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चलने से छह लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नीरज देवी मंगलवार रात 11 बजे परिवार के साथ छत पर सो रही थी। तभी कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर मकान की दीवार गिरा दी और पथराव शुरू कर दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और मारपीट करते हुए अभद्रता की। बीच-बचाव करने पर पति शिवाकांत, चचिया ससुर विजय सिंह को पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र, प्रहलाद, नरेंद्र व चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से प्रवेश कुमारी, धर्मेंद्र व राजकुंवर घायल हुए हैं। प्रवेश कुुमारी की तहरीर पर नीरज, विजय व करन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि मकान गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।