फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

नदी में डूबने से छात्र की मौत

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। सिजरिया गांव में छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव नदी से बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिजरिया गांव में हरगोविंद अहिरवार के परिवार में शादी समारोह था। सोमवार को मंडप होने के चलते परिवार व पड़ोस की महिलाएं नदी में दाल धोने गईं थीं। उनके साथ गांव के तुलाराम अहिरवार की पत्नी यशोदा अपने पुत्र अंकित (08) के साथ गई थी। गांव के बच्चों के साथ अंकित नदी में नहाने के लिए उतर गया और डूब गया। इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी। अन्य बच्चे बाहर निकल आए। कुछ देर बाद महिलाएं वापस घर लौट आईं। यशोदा ने बेटे को गायब देखा तो उसने ग्रामीणों को बताया। तब ग्रामीण नदी पहुंचे और छात्र की तलाश की। एक घंटें की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। मृतक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। घटना की सूचना पिता को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां, बड़े भाई भूपेंद्र व तीन बहनों का रोकर बुरा हाल है।

मृतक छात्र अंकित की फाइल फोटो।

मृतक छात्र अंकित की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed