{"_id":"6227980156561b4f1c306a20","slug":"crime-mahoba-news-knp6845904159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, भाई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के एक गांव में दिनदहाड़े युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी कर दी। किशोरी के भाई को आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉस्को व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
एक गांव निवासी 16 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी मंगलवार को घर पर थी। परिजन खेतों पर काम करने गए थे। किशोरी का भाई पड़ोसी के दरवाजे पर बैठा था। तभी मौका पाकर गांव का ही युवक घर में घुस गया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा। भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए मौके से भाग निकला।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। मामले की विवेचना सीओ चरखारी तेजबहादुर सिंह कर रहे हैं।