फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

चलती बस के पहिए निकल सैलून में घुसे

Sat, 26 Feb 2022 07:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
crime
हाईवे में रोडवेज बस के अचानक पहिया निकलने से सड़क पर खड़ी बस। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में कनकुआं तिराहे के समीप चलती रोडवेज बस के दाईं ओर के पीछे के दोनों पहिए अचानक निकलकर सैलून में घुस गए। ब्रेकर पर गति धीमी होने के कारण बस पर सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

परिवहन निगम की राठ डिपो की बस शनिवार की दोपहर झांसी से सवारियां भरकर राठ जा रही थी। तभी हाईवे में कनकुुआं तिराहे के समीप अचानक बस के पीछे के दोनों पहिए निकल कर सैलून में घुस गए। बस के अचानक पहिए निकलने से हाईवे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सैलून में दौड़ते बस के पहिए घुसने ने दुकान में रखी कुर्सी, सीसा व अन्य सामान टूट गया। दुकान मालिक राघव सेन ने बताया कि उसे हजारों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से कुछ ही दूर पहले ब्रेकर है। इस कारण चालक ने बस की रफ्तार बहुत धीमी कर दी थी। इससे हादसा टल गया। यात्रियों के सुरक्षित रहने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed