{"_id":"621a37c2c05a866629534bdf","slug":"crime-mahoba-news-knp682681372","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस के पहिए निकल सैलून में घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस के पहिए निकल सैलून में घुसे
विज्ञापन
हाईवे में रोडवेज बस के अचानक पहिया निकलने से सड़क पर खड़ी बस।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में कनकुआं तिराहे के समीप चलती रोडवेज बस के दाईं ओर के पीछे के दोनों पहिए अचानक निकलकर सैलून में घुस गए। ब्रेकर पर गति धीमी होने के कारण बस पर सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित रहे।
परिवहन निगम की राठ डिपो की बस शनिवार की दोपहर झांसी से सवारियां भरकर राठ जा रही थी। तभी हाईवे में कनकुुआं तिराहे के समीप अचानक बस के पीछे के दोनों पहिए निकल कर सैलून में घुस गए। बस के अचानक पहिए निकलने से हाईवे से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
सैलून में दौड़ते बस के पहिए घुसने ने दुकान में रखी कुर्सी, सीसा व अन्य सामान टूट गया। दुकान मालिक राघव सेन ने बताया कि उसे हजारों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से कुछ ही दूर पहले ब्रेकर है। इस कारण चालक ने बस की रफ्तार बहुत धीमी कर दी थी। इससे हादसा टल गया। यात्रियों के सुरक्षित रहने पर सभी ने राहत की सांस ली।