{"_id":"621a1fd822d99457cc23ee9d","slug":"crime-mahoba-news-knp682636228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन छात्राओं समेत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन छात्राओं समेत 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलेे में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्राओं समेत दस लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी मोहित (17) शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी बहन दीक्षा (18), चचेरी बहन मुस्कान (16) व रुचि (17) को मॉडल स्कूल लवकुश नगर बाइक से छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में बारीगढ़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें दीक्षा, मुस्कान व रुचि मॉडल स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है जबकि मोहित बारीगढ़ के एक विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र है।
सालट गांव निवासी श्रवण शुक्रवार की शाम कस्बा चरखारी से बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह भंडरा गांव निवासी कस्तूरी , सूपा निवासी पूजा, छजमनपुरा निवासी रवि, बजरिया निवासी अशोक व गंज कबरई निवासी रामप्रकाश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।