फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

अंतिम संस्कार के बाद नहाने गई महिला की मौत

Fri, 28 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
श्रीनगर (महोबा)। बीमारी से ननद की मौत होने पर अंतिम संस्कार के बाद तालाब में नहाने गई भाभी की ठंड लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ननद की मौत के बाद भाभी की भी जान चली जाने से गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के उरवारा गांव निवासी धनियादेवी (65) की गुरुवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार व गांव की महिलाएं स्नान करने तालाब गईं थीं। नहाते समय मृतका धनिया की भाभी प्रकाशरानी (50) की अचानक हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द व हाथ-पैर अकड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वृद्धा की चिता की आग ठंडी न होने और भाभी की भी मौत होने जाने से पूरे गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed