{"_id":"61cf41ad22d35e3a1f01c38d","slug":"crime-mahoba-news-knp6727918118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी क्षेत्र के अनघौरा गांव में लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में एक अंतर्राज्यीय अपराधी है। इसके खिलाफ महोबा, हमीरपुर, गुरुग्राम आदि में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी चरखारी शशिकुमार पांडेय को सूचना मिली कि अनघौरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास दो बदमाश वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विकास राजपूत निवासी गोहाने थाना मझगवां जिला हमीरपुर व श्याम सुंदर निवासी तिसौनी खरेला बताया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक बाइक बरामद की गई है। साथ ही दो अवैध तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि विकास राजपूत अंतरराज्यीय अपराधी है। उस पर लूट, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे 19 मुकदमे दर्ज हैैं।