फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

मंगेतर से फोन पर कहासुनी के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
श्रीनगर (महोबा)। चितइयन गांव में मंगेतर से फोन पर कहासुनी होने से खफा युवती ने बुधवार को दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र के चितइयन गांव निवासी शिवनाथ यादव ने अपनी पुत्री अंजना (20) की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी आशीष यादव के साथ तय की थी। छह माह पहले गोदभराई की रस्म हुई थी। शादी की तारीख तय होना बाकी थी।
विज्ञापन

गोदभराई की रस्म होने के बाद से युवती की अपने मंगेतर से फोन पर बातचीत होने लगी थी। अंजना श्रीनगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे वह स्कूल से घर पहुंची। उसके घर पहुंचने पर मां छोटे पुत्र प्रिंस के साथ तालाब पर चली गई। तालाब पहुंचते ही मां के मोबाइल पर मंगेतर का फोन आया कि वह घर पहुंचे, अंजना फांसी लगा रही है। मां के घर पहुंचने से पहले ही अंजना ने फांसी लगा ली थी। मां के घर पहुंचने पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक अंजना की बड़ी बहन पूजा ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान मंगेतर से अंजना की कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले अंजना ने उसे बताया था कि मंगेतर व उनके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। न देने पर शादी करने से मना कर रहे हैं, जिससे वह परेशान रहती थी। वहीं, थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed