{"_id":"6102f0fa8ebc3e66ff24da5d","slug":"crime-mahoba-news-knp6431775115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लहराते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लहराते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। सड़क पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली मिस होने से युवक की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी अभिलाष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में आपराधिक प्रवृत्ति का शानू किराए का कमरा लेकर रहता है। आए दिन शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा और गाली गलौज करने से लोग परेशान हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे शानू उसके घर के दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। बाद में आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
घटना के दौरान किसी ने तमंचा लहराते युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश की। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि आरोपी शानू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।