{"_id":"60be595e8ebc3e817b7e668d","slug":"crime-mahoba-news-knp6327893198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे की कुंडी बंदकर किशोर ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे की कुंडी बंदकर किशोर ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में रविवार को एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
ग्योड़ी गांव निवासी कमतू का पुत्र संजय (17) रविवार को घर पर था। पिता खेत की ओर गए थे और घर के अन्य लोग शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। तभी संजय ने घर में कमरा बंद कर पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो आहत न मिलने पर उन्हें आशंका हुई।
कई बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोर का साड़ी के फंदे पर शव लटकता मिला। घटना से मां भूरी, भाई इंद्रपाल और रामचरन बेहाल हैं। चौकी प्रभारी ग्योड़ी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना की जांच कराई जा रही है।