{"_id":"607099558ebc3ed913223574","slug":"crime-mahoba-news-knp622559474","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। टिकरी गांव में एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिकरी गांव निवासी रामअवतार साहू का पुत्र योगेंद्र (19) दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन के चलते साल भर पहले घर लौट आया था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल गया। रात 11 बजे तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। पिता ने बताया कि वह खेती-किसानी का काम करता है। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं आ रहा है। उधर, थानाध्यक्ष खरेला विजय कुमार सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।