{"_id":"607095db8ebc3e59144f1fde","slug":"crime-mahoba-news-knp6225546169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद पत्थर से कूंचकर तीन लोगों ने की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के बाद पत्थर से कूंचकर तीन लोगों ने की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मोहल्ला समदनगर में गुरुवार की दोपहर वृद्धा केशकली की घर में पत्थर से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शेष दो लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
समदनगर निवासी केशकली पत्नी स्व. बलवीर यादव गुरुवार की दोपहर घर पर अकेली थी। उसके दो पुत्र अपने-अपने काम पर गए थे। तीसरा पुत्र शांतिभंग के मामले में जेल में बंद है। दोपहर में उसकी पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शाम को महिला का पुत्र घर पहुंचा तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे से 500 रुपये नगद व जेवर गायब मिले। इसके चलते लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई गई।
वृद्धा के बड़े पुत्र रूपसिंह की तहरीर पर पुलिस ने किड़ारी निवासी मुन्ना यादव, आकाश व समदनगर निवासी विकल के खिलाफ लूटपाट, हत्या व षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।