फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

कम पैदावार होने से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। मकरबई गांव में खेत में कम पैदावार होने व साहूकार के कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव मकरबई रेलवे क्रासिंग के पास झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी मनोज कुमार राजपूत (45) के पास छह बीघा खेतिहर भूमि थी। इस बार उसने 40 बीघा खेत बलकट पर लिया था। गेहूं व चना की फसल की मड़ाई कराने पर पैदावार कम निकलने से वह परेशान था। बुधवार की रात वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। गुरुवार की सुबह मकरबई रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक का ट्रेन से कटा शव देख रेलवे के गैंगमैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार राजपूत के रूप में हुई।
विज्ञापन

मनोज कुमार राजपूत की पत्नी फूलवती ने बताया कि कई वर्षों से दैवी आपदाओं के चलते उपज नहीं हुई। इस पर उनके पति ने लगभग 1.20 लाख रुपये साहूकारों से कर्ज ले रखा था। फसल की पैदावार होने पर साहूकारों को कर्ज अदा करने का वादा किया था। लेकिन इस बार पैदावार काफी कम होने से लागत भी नहीं निकली। इससे परेशान होकर उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed