फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

कमरे में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका डोली की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में कांशीराम कॉलोनी के आवास पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों व पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी डोली (15) पुत्री महेंद्र रैकवार जीजीआईसी चरखारी में कक्षा 9 की छात्रा थी। सोमवार की शाम वह घर पर अकेली थी जबकि मां पड़ोस में ही खाना बनाने गई थी। पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। घर में किसी के न होने पर डोली ने कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

देर रात मां चंद्रवती घर वापस लौटी तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने पर उसे आशंका हुई। बाद में दरवाजे तोड़कर छात्रा के शव को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी श्रवण कुुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed