फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान

Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
कनकुआं (महोबा)। थाना महोबकंठ के मड़वारी गांव में किशोरी ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। जबकि दादा-दादी घटना के समय घर के दरवाजे पर बैठे थे। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके।
विज्ञापन

ग्राम मड़वारी निवासी भरतलाल अहिरवार पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पुत्री रोशनी 17 व छोटा भाई नीरज 11 दादा-दादी के साथ घर पर रहते थे। रविवार की दोपहर दादा-दादी घर के दरवाजे पर बैठ गए जबकि भाई गांव में खेलने निकल गया। तभी रोशनी ने मकान के आंगन में लोहे के एंगल से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे जब दादा-दादी अंदर गए तो रोशनी का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए मृतका के माता-पिता को सूचना दी। मृतक के दादा भागीरथ ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किशोरी ने कोई बात बताई। उधर थानाध्यक्ष महोबकंठ दिनेश सिंह का कहना है कि लड़की के माता-पिता दिल्ली से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed