{"_id":"5f70c2718ebc3e9bfc4f674c","slug":"crime-mahoba-news-knp585161791","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
परिजनों से घटना के बावत जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़ेरा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना श्रीनगर के ग्राम पवा निवासी मीना (30) की करीब आठ साल पहले थाना पनवाड़ी के ग्राम बुड़ेरा निवासी भरत राजपूत के साथ शादी हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इससे मीना अपने मायके चली गई थी। डेढ़ साल तक मायके में रहने के बाद गांव वालों की पंचायत हुई। इसमें पति ने अब झगड़ा न करने की बात कहकर उसे बुला लिया। डेढ़ साल बाद के अभी कुछ दिन पहले ही मीना ससुराल आई थी।
लेकि न दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। रविवार को मीना का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई राजेंद्र, मामा इंदल और मां ने उसकी बेटी की शव हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है। तहरीर में बताया कि युवती के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका मीना की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन