{"_id":"5f70bede8ebc3e9b77669066","slug":"crime-mahoba-news-knp5851551162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिसर में महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिसर में महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बस का इंतजार कर रही महिला यात्री के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़िता और अन्य लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
कस्बा खन्ना निवासी प्रेमवती पत्नी विजय कुमार गुप्ता तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर में अपनी बेटी की ससुराल गई थी। रविवार को वह बस से घर जाने के लिए महोबा आई। शाम करीब 5 बजे वह रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी होकर खन्ना जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंच गए। एक युवक बाइक स्टार्ट कर 10 कदम की दूरी पर खड़ा हो गया।
जबकि दूसरे युवक ने महिला के बगल में खड़े होकर गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। और भागकर पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक में सवार होकर फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी भाग निकले। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुुंच गए और पीड़िता व रोडवेज में मौजूद अन्य यात्रियों से जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवक अपाचे बाइक से आए थे।