फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

पिता ने गला दबाकर दो बच्चों की कर दी हत्या

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
कनकुआ (महोबा)। महोबकंठ थाना क्षेत्र के परापांतर गांव में पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पिता ने शनिवार की देर शाम दो मासूम बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो मासूम बच्चों की हत्या से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी हरनारायण की पत्नी रीना शाम साढ़े सात बजे खेत में तिल की फसल काट रही थी। इस दौरान शराब के नशे में हरनारायण खेत पहुंचा और पत्नी को घर चलने के लिए कहने लगा। रीना ने फसल कटने के बाद आने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। विवाद ज्यादा बढ़ने पर हरनारायण ने खेत में खेल रहे आठ साल के बेटे आशीष और पांच साल के आर्यन को पास ही स्थित पहाड़ी पर ले गया। जहां पर दोनों की तौलिया से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस बीच खेतों में मौजूद ग्रामीण जब हरनारायण को पकड़ने के लिए उसकी तरफ बढ़े तो वह भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरनारायण को हिरासत में लेकर दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बेटों की मौत से रीना बेसुध हो गई, जबकि गांव में मातम छा गया। आशीष गांव के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था, जबकि आर्यन घर पर रहता था। सूचना पर देर रात एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव गांव पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed