फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

एक सप्ताह से लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 05 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम भटेवरा खुर्द में एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक ग्राम प्रधान का भतीजा है। उसकी मौत की खबर सुनकर लोगों की घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसपी व अपर एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोगों को शांत कराया। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता ने युवती समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम भटेवरा खुर्द निवासी राममिलन (24) पुत्र देवकीनंदन प्रजापति कस्बा कुलपहाड़ में जन सेवा केंद्र का संचालन करता था। उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन परिजनों ने तीन माह पहले युवक की शादी दूसरी जगह कर दी। तब नाराज युवती ने कस्बा कुलपहाड़ स्थित राममिलन के जनसेवा केंद्र में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था और तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंक दिया था। धमकी भी दी थी। हालांकि उस समय पड़ोसियों ने मामला समझा बुझाकर शांत करा दिया था। 28 अगस्त की रात करीब दस बजे राममिलन घर से लापता हो गया।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दी थी। शनिवार को सुबह युवक का शव गांव के बाहर स्थित कुएं से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू करा दिया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसपी मणिलाल पाटीदार व अपर एसपी वीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक के चाचा ग्राम प्रधान गौरीशंकर ने बताया कि राममिलन की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यदि पहले ही कदम उठाती तो घटना नहीं होती। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली युवती युवक को रिश्तेदार आने की बात कहकर घर ले गई थी। तभी से युवक लापता हैं। आठ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गईं हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़

घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed