फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बदमाशों ने 4 बाइक सवारों से मारपीट कर दस हजार रुपये लूटे

Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा/पनवाड़ी। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने साइकिल और बाइक सवारों समेत चार लोगों को तमंचा लगाकर मारपीट कर दस हजार रुपये नगद और चार मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने थाना पनवाड़ी और बेलाताल पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है। पुलिस ने जंगल में एक घंटे तक तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल निवासी संदीप मिश्रा अपने साथी नरेंद्र कुमार के साथ कस्बा राठ से बुधवार की रात को वापस बेलाताल लौट रहा थे। तभी कुलपहाड़ में क्रशर प्लांट के समीप बाइक खराब हो जाने से दोनों बाइक सवार बाइक लेकर पैदल बेलाताल आ रहे थे। इसी बीच दो बाइकों में सवार चार बदमाशों ने पैदल जा रहे बाइक सवारों को तमंचा लगाकर 500 रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम निसवारा निवासी लालाराम पुत्र खलक सिंह सुबह नौ बजे साइकिल से कस्बा पनवाड़ी खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर साइकिल सवार से मारपीट कर मोबाइल और छह हजार रुपये लूट लिए। दूसरी घटना ग्राम जमाला के आगे क्रशर के पास घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के रूपनगर निवासी रामजी अपने साथी आनंद के साथ बाइक से बुधवार की रात को हरपालपुर जा रहे थे। तभी दो सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक सवारों को तमंचा लगाकर रोक लिया और बटों से बाइक सवार आनंद की पिटाई की और उसका मोबाइल व 1600 रुपये लूट लिए जबकि आनंद के पास से 1900 रुपये और लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed