फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को पीटा, 16 हजार रुपये लूटे

Sun, 03 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
crime
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम चंदौली में शनिवार रात बाइक सवार आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी 16 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना खरेला में सूचना दी। पुलिस ने देर रात तक आरोपियों की तलाश में छापे मारे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम चंदौली निवासी प्रदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र यादव शनिवार देर शाम घर पर था। तभी तीन बाइकों में सवार होकर पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने पुरानी खुन्नस के चलते घर में घुसकर प्रदीप की मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर प्रदीप का चाचा प्रहलाद पहुंचा तो दबंगों ने उसे भी पीट दिया। बाद में आरोपी प्रदीप की जेब में पड़ी 16 हजार रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया। सूचना पर देर रात थाना पुलिस ने ग्राम चंदौली, कुड़ार में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। थाना प्रभारी खरेला राजू सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद मारपीट होने की बात सामने आईं हैं। जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed