फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 25 Aug 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सोहजना में बीए की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव कच्चे मकान की छत की धन्नी (लकड़ी) में रस्सी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सोहजना निवासी रागिनी (18) पुत्री रामनाथ गोवर्धन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रविवार की सुबह वह घर पर अकेली थी। पिता दूध बेचने चरखारी गए थे, जबकि मां जानवरों के लिए चारा लेने खेतों पर गई थीं। तभी छात्रा ने कच्चे मकान में बनी अटारी में लट्ठे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जब परिजन घर लौटे तो आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्हें आशंका हुई। पीछे के दरवाजे से देखा तो फांसी पर रागिनी का झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता रामनाथ ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ है। पुत्री ने यह कदम क्यों उठाया यह समझ नहीं आ रहा है। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, एक भाई है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed