फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba,hangaama

इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba,hangaama
महोबा। जिला अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए पिता ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। ओपीडी में डॉक्टरों के गायब होने से तीमारदार भड़क गए और सीएमएस के कक्ष में जाकर हंगामा किया। बाद में मामले की शिकायत सीएमएस से करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिदवारा गांव निवासी जीतेंद्र यादव अपने तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक के चोट लगने पर इलाज कराने के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे।
इमरजेंसी वार्ड में ड्रेसिंग करने की बात कहने पर कर्मचारियों ने उसे टहला दिया। इससे जीतेंद्र भड़क गया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ओपीडी में डॉक्टरों के न बैठने से नाराज तीमारदारों ने सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को शिकायत पत्र देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

24 घंटे में भर्ती हुए 22 बच्चे
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 22 बच्चे भर्ती हुए हैं। जिसमें 6 बच्चे निमोनिया के हैं। इसके अलावा बुखार, उल्टी दस्त से संबंधित बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया है। मंगलवार को ओपीडी में 800 से मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed