{"_id":"60c63bee8ebc3e429e5b4ce1","slug":"crime-jaanch-mahoba-news-mahoba-news-knp633877521","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक लैब में होगी वायरल ऑडियो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक लैब में होगी वायरल ऑडियो की जांच
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के जनपद भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी द्वारा राज्यमंत्री को अपशब्द कहने का वायरल ऑडियो की जांच फोरेंसिक लैब में होगी। जांच पूरी होने पर प्रशासनिक अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जांच टीम ने तहसीलदार के बयान दर्ज किए हैं।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के जनपद आगमन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के ढाई घंटे देरी से पहुंचने पर कुलपहाड़ तहसील के प्रशासनिक अधिकारी का राज्यमंत्री को अपशब्द कहने का अॅाडियो वायरल हो गया था। जिस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच बैठा दी है।
कुलपहाड़ तहसीलदार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। एडीएम जुबेर बेग ने बताया कि तहसीलदार कृष्णराज सिंह से बयान लिए गए हैं। वहीं ऑडियों की जांच के लिए आगरा व लखनऊ फोरेंसिक लैब में संपर्क किया गया है। सोमवार को ऑडियो की जांच के लिए किसी एक लैब में भेजा जाएगा।