फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crime in Mahoba

हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं से पूरे वर्ष कराहता रहा जिला

Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crime in Mahoba
महोबा। 2020 में अपराधों का ग्राफ तो बढ़ा, लेकिन पुलिस की तत्परता से अधिकांश घटनाओं का खुलासा हुआ और आरोपी जेल भेजे गए। हत्या, दुष्कर्म व चोरी की घटनाओं से पूरे वर्ष जिला कराहता रहा। संक्रमण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 23,240 लोगों से 28 लाख 59 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अभिलेखों के अनुसार जिले में पूरे वर्ष में हत्या के 21 मामले पंजीकृत किए गए। जिसमें 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 12 अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। दुष्कर्म के 12 मामलों में 14 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। इस वर्ष जिले में चोरी की 64 घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में शामिल 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 27 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। वर्ष 2020 में नकबजनी के 29 मामले में दर्ज हुए। इसमें 46 आरोपियों को जेल भेजकर 11 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। लूट के सात मामलों में 20 अभियुक्तों को लूटी गई संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जिले में हत्या के प्रयास के 26 मामले हुए, इनमें 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दहेज हत्या के 12 मामलों में 26 आरोपी जेल भेजे गए। पूरे वर्ष में 2,567 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि 12 पुरस्कार घोषित अपराधियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने 170 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इनमें से 33 अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया। एसपी एके श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे वर्ष में दर्ज मामलों के आधार पर अधिकांश घटनाओं का खुलासा किया गया है। कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। उल्लंघन करने वाले 790 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed