फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,hangaama,mahoba news

लाइनमैन का शव सड़क पर रखकर हंगामा

Sun, 13 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime,hangaama,mahoba news
गौरहरी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र चरखारी के बपरेथा गांव के लाइनमैन की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने तिगेला-पनवाड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक व बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा पांच लाख रुपये और एक व्यक्ति को नौकरी के आश्वासन के बाद जाम खुला। तीन घंटे बाद यातायात मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करहराखुर्द गांव के समीप राजकुमार (25) पुत्र जसीराम खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा है। उसी दौरान करंट लगने से वह गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता के लिए गौरहारी गांव में तिगैला-पनवाड़ी मार्ग पर शव रखने के बाद आड़े-तिरछे ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल, क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र ने ग्रामीणों को समझाया तो ग्रामीणों ने सहायता राशि दिलवाई जाने की मांग की। एसडीओ हिमांशु यादव एवं अवर अभियंता प्रवीण यादव ने लिखित में पांच लाख का चेक देने की घोषणा की तथा दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और तीन घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। मृतक के भाई ब्रज नंदन का कहना है कि वह बिजली विभाग में काम नहीं करना चाहता, उसे किसी अन्य विभाग में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed