फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,adio wiral,mahoba news

वायरल ऑडियो मामले की शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट

Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime,adio wiral,mahoba news
महोबा। प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहते हुए वायरल हुए ऑडियो की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय टीम ने जांच पूरी कर बुधवार को रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं राज्यमंत्री के पीआरओ की तहरीर पर कुलपहाड़ कोतवाली में तहसीलदार के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल 11 जून को महोबा आए थे। ढाई घंटे देरी होने पर महोबकंठ बॉर्डर में रिसीव करने के लिए खड़े तहसीलदार कुलपहाड़ ने मंत्री को एक अधिकारी से बातचीत के दौरान अपशब्द कह दिए थे। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद डीएम सत्येंद्र कुुमार ने मामले की जांच के लिए एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। बुधवार को जांच पूरी होने के बाद समिति ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। उधर राज्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने कुलपहाड़ कोतवाली में तहसीलदार कुलपहाड़ कृष्णराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने व मानहानि का मामला मंगलवार को दर्ज कराया था। जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed