{"_id":"60db5c678ebc3ec23565e8fa","slug":"crime-accident-mahoba-news-mahoba-news-knp637083855","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत आठ लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना श्रीनगर के उरवारा गांव निवासी मनीष (23) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी से बचने मेें बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव निवासी अनिल (26) बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
इसी तरह पचपहरा निवासी मोहित (16), दिदवारा निवासी प्रशांत (17), पहाड़ी निवासी रूपरानी (55), कुलपहाड़ निवासी रामकुंवर (70), मुढ़हरा निवासी बती (52) व विजयपुर निवासी मंगीलाल (70) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रूपरानी व मंगीलाल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।