{"_id":"60d9fcbb8ebc3ebc687648d0","slug":"crime-accident-mahoba-news-mahoba-news-knp6368833148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 14 घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 14 लोग घायल हो गए। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी अनिल (21) अपनी मां लाड़कुंवर (41) के साथ किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक के पहिए में साड़ी फंस जाने से दोनों असंतुलित होकर गिर गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह डहर्रा कबरई निवासी राजकुमार (17) व सुनील (38) बाइक से पत्थरमंडी कबरई जा रहे थे। तभी अन्ना जानवर को बचाने में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिपरी जैतपुर निवासी संजय श्रीवास (23), पसवारा निवासी जसीराम (70), ज्योरहा निवासी सिपाहीलाल (65), हटवारा निवासी मुकेश (40), दादरी निवासी दीनदयाल (70), धवारी निवासी जयंती (22), बिलवई निवासी सियाराम (25), शाह पहाड़ी निवासी विमला (26), बम्हौरी कला निवासी लाड़कुंवर (34) व कुर्रा निवासी संगीता (38) घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।