{"_id":"618816595c8dd049f148ca30","slug":"crime-accident-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp662623992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
राहुल राय की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के अंदर व्यस्ततम मार्ग में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
शहर के गांधीनगर अमृत कॉलोनी निवासी राहुल राय (18) रविवार की शाम साथी अंकित (25) के साथ स्कूटी से हमीरपुर चुंगी की ओर गया था। लौटते समय कचहरी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल की मौत हो गई। साथी अंकित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।