{"_id":"6141f25c8ebc3e882b7267f8","slug":"crime-accident-mahoba-mahoba-news-knp6522653189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/पनवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कस्बा पनवाड़ी निवासी अनिल यादव बाइक से बाजार जा रहा था। तभी नेहरू इंटर कालेज मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक में सवार आशीष यादव को गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में दोनों सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अनिल को जिला अस्पताल रेफर किया है।
इसी तरह कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी अजय, नयापुरा नैकाना निवासी शमीमा, विशाल नगर कबरई निवासी अंशु, समद नगर निवासी बृजेंद्र , सलुआ चरखारी निवासी बाबूराम , बजरिया निवासी गंगाचरन व भटीपुरा निवासी रविंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)