फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,accidant,road accident,dead,mahoba news

हादसे के बाद से डंपर चालक लापता

Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime,accidant,road accident,dead,mahoba news
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंगलवार को दो डंपरों में भिड़ंत मामले में एक डंपर का चालक लापता है। इस कारण चालक के परिजन परेशान हैं, लेकिन पुलिस को फिक्र नहीं है। थाना प्रभारी दीपक पांडेय का कहना है कि डंपर मालिक ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मालिक के आने पर घटनास्थल पर बिखरी गिट्टी को हटवाया जाएगा। हादसे को लेकर हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सिलौली, हमीरपुर निवासी उपेेंद्र डंपर चलाता था। मंगलवार को वह डंपर पर कबरई से गिट्टी लादकर जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नहदौरा के पास बांदा की ओर से आ रहे खाली डंपर से डंपर टकरा गया था। इसके बाद दोनों डंपर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गए थे। गिट्टी लदे डंपर के खलासी उपेंद्र और खाली डंपर के चालक महेश व खलासी चंद्रभान की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से गिट्टी लदे डंपर का चालक मौदाहा, हमीरपुर निवासी मान सिंह लापता है। डंपर मालिक कबरई देहात (लोढ़ा पहाड़) निवासी पप्पू के मुताबिक डंपर चालक मान सिंह का हादसे के बाद से लापता है।
विज्ञापन

मृतकों के घरों में मचा कोहराम
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिलौली, हमीरपुर निवासी उपेंद्र, गौहारी खोड़ा के महेश श्रीवास और बीला दक्षिण, कबरई निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर को मृतकों के शव उनके घर में पहुंचे, तो कोहराम मच गया। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। हादसे का शिकार हुए महेश के परिवार में पत्नी भवानी व बच्चे साकेत (8) शिवानी (5) राशि (3) हैं। जबकि कल्लू अविवाहित था। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। उसकी कमाई से घर का खर्च चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed