{"_id":"669ffa684819b11fa80e4104","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-welcomed-by-fans-mahoba-news-c-223-1-sknp1027-113526-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रिकेटर कुलदीप यादव का प्रशंसकों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रिकेटर कुलदीप यादव का प्रशंसकों ने किया स्वागत
Wed, 24 Jul 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
महोबा। टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शहर के खिलाड़ियों को क्रिकेट के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास करने से प्रदर्शन बेहतर होता है। प्रशिक्षित खिलाड़ियों के संरक्षण में ट्रेनिंग भी लेना चाहिए। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।
कुलदीप यादव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में स्थानीय खिलाड़ियों से मिले। वह मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम जा रहे थे। क्रिकेटर कुलदीप ने टी-20 वर्ल्ड कप के अनुभव साझा किए।
उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को क्रिकेट मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने के गुर भी बताए। इस दौरान नीरज रावत, तेज प्रताप सिंह, निष्कर्ष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : कुलदीप
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बागेश्वर धाम जाते समय कस्बे के एक होटल में रुके गेंदबाज कुलदीप यादव का उनके प्रशंसकों ने स्वागत किया। यहां पर उनके प्रशंसक अभिषेक तिवारी, आशीष यादव, संतोष कुमार, लोकेश, विजय कुमार,दीपक कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इसके विकास के लिए जोर देना चाहिए। (संवाद)