{"_id":"5fef62598ebc3e3f51781cc6","slug":"cricket-mahoba-news-knp6034420150","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदघाटन मैच में अलीपुरा ने हरपालपुर को 14 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदघाटन मैच में अलीपुरा ने हरपालपुर को 14 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में शुक्रवार से ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच अलीपुरा और हरपालपुर के बीच खेला गया। जिसमें अलीपुरा ने 14 रन से मैच जीत लिया। मैच में चीयर लीडर्स आकर्षण का केंद्र रहीं।
चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका महोबा के अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने किया। अलीपुरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी का फैसला लिया। 15 ओवर के मुकाबले में टीम ने 164 रन बनाए। भोलू राजा ने 39 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरपालपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। बल्लेबाजी करने आए गोलू ने एक छोर संभाले रखा, 26 गेंदों पर 56 रन की आतिशी पारी खेली। जिसमें सात छक्के शामिल रहे, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के चलते पूरी टीम 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अलीपुरा टीम ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अलीपुरा के खिलाड़ी भोलू राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका अरुण कुमार पाठक व मलखान सिंह ने निभाई जबकि अमित कुमार कमेंटेटर रहे। इस मौके पर साकेत वाजपेयी, अनीस खान, टूर्नामेंट के अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव, जयप्रकाश राजपूत, विशाल भारती, ऋषि यादव मौजूद रहे।