फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Courting death transformers are kept in the open

खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे मौत को दावत

Mon, 15 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Courting death transformers are kept in the open
जिले में सड़क किनारे और सकरे मार्गों पर रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। हालत यह है कि सड़क से सटे इन ट्रांसफार्मरों पर कई पशु चिपक कर शिकार हो चुके है। वहीं कई बाइक  सवार झुलस चुके हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग इन ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा का इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के हवेली दरवाजा चौराहे, मकनियापुरा पुलिस चौकी के पास, तुलसी गेस्ट हाउस, अम्बे गेस्ट हाउस के सामने, डीएम बंगला मार्ग बेहद संकरे मार्ग है। वहीं इन मार्गों पर रास्ते में ही खुले ट्रांसफार्मर रखे होने से आने जाने वाले लोगों को करंट लगने का डर लगा रहता है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में ही भी खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए है। विभाग को इस बाबत अवगत कराने के बाद भी अधिकारी लोगों की सुरक्षा की कोई सुध नहीं ले रहे है। जिससे इसका खामियाजा लोगों को दुघर्टना के रूप में भुगतना पड़ता है। बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर तो दूर बिजली के खंभों में करंट दौड़ने लगता है। इससे अंजान ग्रामीण अंचलों के लोग बेफि कर होकर ट्रांसफार्मरों के पास से निकलते हैं, जिससे अक्सर कई लोग करंट के झटके खा जाते है। बारिश बेहद करीब आने के बाद भी बिजली विभाग लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

कजली मेले के समय बढ़ जाता है खतरा
उत्तर भारत का मशहूर कजली मेला अगस्त माह में बारिश के मौसम में कीरत सागर के तट पर लगता है। साढ़े आठ सौ साल पुराने इस कजली मेले में लाखों भीड़ जमा होती है। कजली मेला परिसर के पास ही सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में न तो कोई जाली लगी है और न को कोई सुरक्षा के इंतजाम है, जिससे यहां पर कजली मेले के  दौरान जुटने वाली लाखों की भीड़ के सामने खुला ट्रांसफार्मर खतरा बन सकता है। आल्हा परिषद के अध्यक्ष दाऊ तिवारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कजली मेले से पहले खुले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोड बढ़ जाने से धड़ाम हो जाते ट्रांसफार्मर
बिजली विभाग द्वारा जगह-जगह सालों पहले स्थापित किए गए ट्रांसफार्मरों की क्षमता कनेक्शन बढ़ने के कारण घट गई है। जिसके चलते गर्मी के मौसम में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण अक्सर फुंक जाते हैं, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। एक से दो दशक पहले आबादी के हिसाब से उसी अनुपात में ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए थे, लेकिन दस से बीस साल के अंदर कनेक्शन अधिक बढ़ जाने के कारण कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहे हैं।

शहर के ज्यादातर ट्रांसफार्मरों में लोहे की जाली लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की घटना न घट सके। यदि किसी ट्रांसफार्मर में जाली नहीं लगी है और उसकी सूचना मिलती है तो तत्काल जाली लगाकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षा की दृष्टि से घेरा जाएगा।
                                          नेकीराम

                        अधिशाषी अधियंता बिजली विभाग  महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed