फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Court order filed

कोर्ट के आदेश मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Jun 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 16 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Court order filed
खन्ना (महोबा)। मां बेटी को घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देना एक दरोगा को मंहगा पड़ गया। पुलिस द्वारा पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज न करने के बाद न्यायालय के आदेश पर थाना खन्ना में दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम पचपहरा में 4 जून को शांति देवी पत्नी रमेश के घर में घुसकर एसआई ब्रजेश यादव द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला की पिटाई के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाना खन्ना पहुंची पीड़िता को पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए भगा दिया था। इसके बाद महिला ने रजिस्टर्ड  डाक द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था, इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने 156(3) के तहत वाद दायर किया। एडीजे विजयशंकर उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई ब्रजेश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को एसआई के खिलाफ थाना खन्ना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए एसआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लीग गई है। प्रकरण की विवेचना एसआई प्रेमनारायण द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed