{"_id":"60538f608ebc3ed8321ac10a","slug":"court-mahoba-news-knp618468658","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर में संचालित चिटफंड कंपनी में छह वर्ष पहले ग्राहकों को पांच वर्ष में दोगुनी रकम करने का लालच देकर लाखों रुपये जमा कराए गए। एक वर्ष पहले समयसीमा पूरी होने पर जब ग्राहकों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई।
पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब कंपनी में रुपये जमा कर चुकीं समदनगर निवासी मीना साहू ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत दिया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी के प्रबंधक अजय व्यास, सतेंद्र सुल्लेरे, संतोष पाराशर व शहनवाज के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।