फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

छह केंद्रों में किशोरों को आज से लगेगा टीका

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। शासन के निर्देश पर कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार से जिला अस्पताल समेत छह केंद्रों में 61,436 किशोरों को टीका लगेगा। इसके लिए अलग से बूथ तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि शासन के निर्देश पर किशोर-किशोरियां के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला अस्पताल, सीएचसी कबरई, चरखारी, पनवाड़ी, कुलपहाड़ व जैतपुर में विशेष केंद्र बनाए गए हैं। जहां केवल 15-18 साल की आयु वर्ग के लोगों का पंजीकरण कर टीकाकरण किया जाएगा। डोज की मात्रा शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही तय की गई है। बूथों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि पूर्व की तरह कोविन पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। जिन लोगों को टीका लगना है, वह अपना आधार आदि अपडेट करा लें।
विज्ञापन

कोल्ड चेन मैनेजर संदीप पराशर ने बताया कि इस बार कोरोना के खतरे में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यदि बच्चों को प्रतिरक्षित कर दिया जाए तो कोरोना के फैलने की संभावना कम हो जाएगी। टीकाकरण के बाद जिन लोगों को संक्रमण हो भी रहा है, उसका असर कम होता है। सभी अभिभावकों को चाहिए कि वह 15 साल की उम्र वाले बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed