फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

टीकाकरण में चरखारी पीछे

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona
महोबा। टीकाकरण में विकासखंड चरखारी सबसे फिसड्डी रहा। चरखारी ब्लॉक में एक लाख 15 हजार 54 लोगों के सापेक्ष 83 हजार लोगों ने पहली डोज और 35 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अभी तक 73 फीसदी लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग सकी है। दूसरी डोज 48 फीसदी लोगों ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के दस्तक के बाद भी टीकाकरण तेज करने की कवायद नहीं दिख रही है। जिले में कहीं कोई सतर्कता नहीं दिख रही है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी लोग बिना स्क्रीनिंग व जांच के यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 वर्ष के अधिक उम्र के 6 लाख 48 हजार 507 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुरुआती दौर में लोगों ने टीकाकरण कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर मोबाइल टीमें गठित की गईं और गांव-गांव प्रधानों, कोटेदारों, एएनएम व आशाओं को टीकाकरण में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब तक जिले में 4 लाख 73 हजार 292 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई। पहली डोज लगवा चुके लोगों में महज दो लाख 20 हजार 540 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तमाम परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए लोगों को स्वास्थ्य टीमें जागरुक कर रही है। घर-घर जाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। चरखारी ब्लॉक में एक लाख 15 हजार 54 लोगों के सापेक्ष 83 हजार लोगों ने पहली डोज और 35 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर होगी सैंपलिंग
महोबा। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन को लेकर शासन ने जिले के रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों पर कोरोना की सैंपलिंग व मेडिकल टीम के आदेश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामसुरेश वर्मा ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच व मेडिकल टीम की व्यवस्था देखने के लिए टीम गठित कर दी है। एडीएम (नमामि गंगे) जुबेर बेग व अपर एसपी आरके गौतम को टीम में शामिल किया गया है। अफसरों से संयुक्त निरीक्षण की आख्या दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed