{"_id":"60be5a098ebc3ed2304f8d17","slug":"corona-mahoba-news-knp6327903146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से बचाव को लेकर महोबा पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से बचाव को लेकर महोबा पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर कार्य करने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधायक सदर राकेश गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
वैश्विक महामारी को लेकर अच्छा काम करने को लेकर मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, और प्रभारी मंत्री तारीफ कर चुके हैं। महामारी में बेहतर प्रबंधन हेतु प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
कोविड-19 महामारी में मरीजों की ट्रेसिंग, उपचार, रोकथाम, समन्वय एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीएमओ डॉ एम के सिन्हा, एसडीएम सदर मो. अवेश, एसडीएम चरखारी राकेश कुमार, एसडीएम, एसडीएम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला, कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश कुमार, सह प्रभारी सौरभ पांडेय व स्वेता गुप्ता, चिकित्सक डॉ अनुराग पुरवार सहित एएनएम, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महामारी नियंत्रण में जो कार्य किया वह सराहनीय है।