{"_id":"609818e68ebc3e8daa003eea","slug":"corona-mahoba-news-knp6275571181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 63 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 63 संक्रमित मिले
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को कोरोना की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। 63 नए संक्रमित मिले हैं। 141 लोगों ने बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 756 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में 63 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वीरभूमि महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायक पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। झांसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। इसी तरह पनवाड़ी की एक महिला की कोरोना से मौत हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाना बेहद जरूरी है। घर पर भी परिजन आपस में दूरी बनाकर रहें। बिना वजह घर से न निकलें। जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर जाएं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।