{"_id":"60709b878ebc3e8cbc5611f7","slug":"corona-mahoba-news-knp6225621160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में लगे रहे, खत्म हो गई वैक्सीन तो वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में लगे रहे, खत्म हो गई वैक्सीन तो वापस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ के वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन के खत्म हो जाने से घंटों इंतजार करने के बाद लोग वापस लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को दूसरे दिन आने को कहा। जिस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
सीएचसी कुलपहाड़ के वैक्सीनेशन सेंटर में रोजाना सुबह 9 बजे से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो जाता है। शुक्रवार को भी लोग सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर पहुंच गए। जहां सुबह 9 वजे से सांय 3 वजे तक 168 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई, जो लोग शेष रह गये उन्हें दूसरे दिन आने को कहा गया। घंटों इंतजार करने के बाद जब मना किया गया तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
नगर की पुनिया,सुन्ती,पार्वती,मुन्नी आदि लोगों ने बताया कि हम लोग कई घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं,जब नम्बर आया तो वेक्सीन खत्म हो गई। एलएचवी कुसुम अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से ज्यादा लोगों की संख्या बढ़ने के कारण वैक्सीन खत्म हो गई जिला स्तर से केंद्र पर वैक्सीन आने पर फिर से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं सीएमओ मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि केंद्रो पर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। जिन केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो गई है वहां पहुंचाई जाएगी। जिले में अभी दो दिन के टीकाकरण के स्टॉक मौजूद है। जल्द ही जिले वैक्सीन मिलने वाली है।
विज्ञापन
दस कोरोना पॉजिटिव मिले
महोबा। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भी 10 कोरोना पॉजिटिव निकले। मुख्य चि कित्साधिकारी मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि 10 नए रोगी मिले हैं। जिले में अब तक 1548 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। शुक्रवार को एक रोगी स्वस्थ्य हो गया है जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।