{"_id":"60523d0b8ebc3ecbac0667ec","slug":"corona-mahoba-news-knp618262870","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के महीने में फिर लौटा कोरोना संक्रमण, बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के महीने में फिर लौटा कोरोना संक्रमण, बढ़ाई गई सतर्कता
विज्ञापन
महोबा। साल भर पहले मार्च के महीने में कोरोना ने हाहाकार मचाया था। अब फिर से मार्च में कोरोना संक्रमण का असर दिखने लगा है। इसको लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर सहित दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हैरत में है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। विभाग ने रेलवे स्टेशन पर जांच टीमें तैनात कर दी हैं, जो दिल्ली एनसीआर, मुंबई दूसरे सहित महानगरों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कर रही हैं।
पिछले दो दिनों में सीएचसी में तैनात डाक्टर सहित दो पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने महोबा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों सहित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के सैंपल लेना शुरू कर दिया है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की शुरूआत महानगरों से लौटे लोगों से हुई थी। पॉजिटिव मामलों में महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूर थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन संभावनाओं को देखते हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। आईडीएसपी के जिला डाटा मैनेजर मोहम्मद वली ने बताया कि जिले में अब तक 251612 नमूनों की जांच हो चुकी है। 1479 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें 1465 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में दो एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद समाज में महामारी के प्रति लापरवाही आ गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड सहित चौराहों पर जल्द सैंपलिंग शुरू की जाएगी।