{"_id":"5f4e78888ebc3e54da0f8772","slug":"corona-mahoba-news-knp5801149142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज समेत 13 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज समेत 13 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जज समेत 13 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। अब तक जिले में 504 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों के घरों में सैनिटाइजेशन कराने के बाद कोविड अस्पताल पनवाड़ी में भर्ती कराया है।
मंगलवार को ग्राम करहरा कला, मोहल्ला नयापुरा नैकाना, ग्राम कुनहेटा, बीजा नगर रोड, कलेक्ट्रेट के सामने वाली गली, आल्हा चौक स्थित वाली गली, राकेेश लोहा भंडार के सामने, गांधीनगर की गली में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सीएचसी कबरई परिसर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।
कचहरी परिसर में एक जज समेत तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद दो दिन तक कचहरी की छुट्टी घोषित कर दी गई। वहीं एक सितंबर की तिथि वाले केसों की सुनवाई अब 30 सितंबर को और दो सितंबर वाली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी। दो दिन तक कचहरी परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।