फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

महोबा में दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजीटिव

Fri, 01 May 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव निकलने से जिले में हड़कंप मच गया। इन कर्मचारियों के संपर्क में आए मरीजों का पता लगाने के लिए विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

ालांकि, स्वास्थ्यकर्मी किन मरीजों से संक्रमित हुए वो मरीज कहां है और अब वह मरीज किन लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। दोनों कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल को सील कर आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी है। आउटसोर्सिंग से जिला अस्पताल में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को 17 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराने के बाद नमूना झांसी भेजे गए थे। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में वार्ड ब्वाय पद पर तैनात दो कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए जबकि शेष कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले दोनों कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज बांदा में भेजा गया है। जहां पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा।

गांधी नगर की पस्तौर गली व भटीपुरा इलाका सीलकर हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी पुलिस व अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने हॉटस्पॉट इलाके का जायजा लिया और पुलिस बल तैनात कर दिया।
फोटो नं- 2, 3, 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed